• Sun. Apr 19th, 2026

पूर्व सब्जी मंडी अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Feb 1, 2024
Share this

रायगढ़। स्वर्गीय कपिल नर्सिंग की प्रथम पुण्यतिथि आज 1 फरवरी को हैं। स्वर्गीय कपिल नर्सिंग सब्जी मंडी के अध्यक्ष 22 साल रहे, और अपने इस कार्यकाल में सभी सब्जी विक्रेताओं को अपने साथ लेकर कई सामाजिक कार्य किया। यहां तक की इनके कार्यकाल में सभी सब्जी विक्रेताओं को अपने परिवार के समान समझा और उनकी हक की लड़ाई लड़ते रहे। इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए सभी सब्जी विक्रेता लगातार 22 वर्षों तक इन्हें अध्यक्ष पद पर काबिज रखा, वैसे तो स्वर्गीय कपिल नर्सिंग सरल और सहज व्यक्ति थे और उनके काम करने का तरीका सभी को पसंद आता था, यहां तक की सब्जी विक्रेताओं की समस्या को प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचाना और समाधान ढूंढने में माहिर माने जाते थे।