• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

विशवासपुर के निर्माणाधीन राधा माधव मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

BySamip Anant

Jan 10, 2024
Share this

विकास हेतु 20 लाख देने की घोषणा की

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- राज्य शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जिले के सरिया क्षेत्र के ग्राम विश्वासपुर के पहाड़ पर स्थित निर्माणाधीन राधा माधव मंदिर स्थल पहुंचे। इस अवसर पर गुरु नरसिंह दास, समिति के अध्यक्ष कुशल उर्फ़ रघुनाथ पटेल संरक्षक मोहन पटेल ने श्री ओपी चौधरी और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। मंदिर समिति के संरक्षक मोहन पटेल ने समिति की ओर से और जन सहयोग से किये गए कार्यो से अवगत कराया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मंदिर के विकास हेतु आशीर्वाद बनाये रखने का निवेदन किया। इस मौके पर श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राधा माधव मंदिर एवं परिसर की विकास हेतु समिति के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय रहा है। इस अवसर पर श्री चौधरी ने इसके विकास हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में कैलाश पंडा, परदेशी प्रधान, मोहन नायक, राधामोहन पाणिग्राही, चूणामणि, ईश्वर साहू,राजेंद्र अग्रवाल,राजकिशोर पाणिग्राही,सुभाष पटेल और मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *