• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सफाई के नाम से लाखो रुपए कि हो रही खर्च.. शासन के पैसा का दुरूपयोग.. स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ा रहा शिक्षा विभाग.. जिम्मेदार मौन

BySamip Anant

Jan 3, 2024
Share this

कार्यालय मे चल रही है बाबुगिरी, जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का हो रहा है खुला अवहेलना.. अब कार्यालय संचालित हो रहे हैं बाबू के भरोसे…



सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ केंद्र सरकार के महत्त्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सरकार काफ़ी सजग है जहाँ जगह जगह स्वच्छता का सन्देश देने सफाई अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है,तो वही शिक्षा विभाग सारंगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ा रहे हैं,बहरहाल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे इन दिनों गन्दगी का आलम पसरा हुआ है,डीइओ कार्यालय के शौचालय इन दिनों अपने दुर्दशा पर आंसू बहाते नजर आ रहा है,

जिसमे आप कार्यालय कि तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे शौचालय के दयनीय हालत अनदेखी के चलते ऐसे नहीं हो रहे हैं बल्कि अपने आप को शिक्षा का देवता कहे जाने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय मे पदस्थ लोगो ने ही गन्दगी फैला रहे हैं, इस कार्यालय मे अगर आप आएँगे तो आपको आसानी से पान के छींटे जगह जगह दीवालों पर बेसिन, एवं शौचालयों मे दिख जाएंगे इस कार्यालय पर जैसे ही कदम रखेंगे आपको गन्दगी का आभास हो जाएगा, जिससे जिम्मेदारो के लापरवाही के चलते फ़ैल सकती है बड़ी संक्रमण लोग भी पड़ सकते हैं बीमार, स्वच्छता को लेकर शासन के पैसा को साफ सफाई के नाम से लाखो रुपए व्यय करने कि बात कह रहे हैं परन्तु यहाँ पर साफ सफाई सिर्फ कागजो मे ही रह गया है, अगर कार्यालय मे व्यय करने कि राशि का जाँच किया जाए तो बड़ी भ्रष्टाचार उजागर हो सकती है, अब देखना ये होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारो पर क्या कार्यवाही होता है या इसे ठन्डे बस्ते मे डाल दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *