रायगढ़। प्रेस की आड़ में कुछ लोग कई गलत काम कर रहे हैं इस पर जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए जिससे चौथे स्तंभ का सम्मान बना रहे पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें ग्राम गोर्रा थाना कोतरारोड के निवासी व्यक्ति (विशेष वर्ग के सदस्य) ने दिनांक 19.11.2023 को थाना कोतरारोड़ में गांव के हेमसागर श्रीवास द्वारा दिनांक 18.11.2023 के सुबह गांव के सार्वजनिक मंच पर गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति के बीच उसे गातिगत गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया था । आवेदन पर आरोपी हेमसागर श्रीवास के विरूद्ध धारा 294, 506 भादवि 3(1)द-ध SC/ST अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में कल दिनांक 23.12.2023 को डीएसपी निकिता तिवारी द्वारा विवेचना कार्यवाही कर आरोपी हेमसागर श्रीवास पिता कृष्णचंद श्रीवास उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोर्रा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है ।
[12/25, 12:42] Bhupendra Singh: प्रेस का धौंस दिखाकर जातिगत गाली गलौज… मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का…
प्रेस का धौंस दिखाकर जातिगत गाली गलौज… मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का…
