• Tue. Apr 21st, 2026

अवैध धान पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी

Samip Anant

BySamip Anant

Dec 23, 2023
Share this

खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 200 बोरी धान जप्त किया गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- 23 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के खिलाफ लगातार मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में दिनाँक 6 दिसंबर से 23 दिसंबर के मध्य खाद्य विभाग और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा धान जप्ती की कार्यवाही की गई। संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ के दानसरा में सतीश कुमार अग्रवाल से 28 बोरी,माधोपाली के बजरंग अग्रवाल से 34 बोरी, भौंरादादर के दिलीप कुमार से 33 बोरी, मल्दा “अ” घनश्याम साहू से 50 बोरी एवं उलखर के बलराम चंद्रा से 55 बोरी अवैध धान जप्त किया गया।

इस तरह कुल 200 बोरी धान जप्त कर कृषि उपज मंडी सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया। ज्ञातव्य है कि जिले में धान खरीदी कार्यों को लेकर प्रशासन लगातार मुस्तैद है, जांच एवं निगरानी के लिए बनाई गई संयुक्त टीम लगातार गड़बड़ी एवं अव्यवस्था की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।