• Sat. Apr 18th, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े ने जिल्दी,चुरेला,महकमपुर,
कौवाताल, सुवाताल में जनसंपर्क कर लिया आशीर्वाद

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 27, 2023
Share this

गांव-गांव में कांग्रेस प्रत्याशी का हो रहा अभूतपूर्व स्वागत

सारंगढ़:- कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार डोर टू डोर सघन जनसंपर्क में जुटी है आज ग्राम जिल्दी,चुरेला,महकमपुर,कौवाताल,सुवाताल,छोटे हरदी पहुँची

जहां ग्राम वासियों ने श्रीमती उत्तरी जांगड़े का फूल माला आतिशबाजी के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया विधानसभा चुनाव का पारा सर चढ़कर बोल रहा है और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े का चुनाव के पूर्व जनसम्पर्क के दौरान गांव गांव में स्वागत अभिनंदन होना अपने आप में इतिहास है क्योंकि यह नजारा पहली बार देखने को मिल रहा है कि किसी प्रत्याशी का गांव में आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत के साथ लोग अभिनंदन कर रहे हैं और श्रीमती उत्तरी जांगड़े को दोबारा विधायक के रूप में देखने आतुर हैं आज श्रीमती जांगड़े ने सघन जनसंपर्क किया और आशीर्वाद लिया उन्होंने नुक्कड़ सभा कर ग्रामवासियों को संबोधित किया

और कहा कि आप सब के द्वारा मुझे जो सम्मान स्वागत किया जा रहा है उसकी मैं सदैव ऋणि रहूंगी जिस तरह आप सब ने पूर्व में 52000 वोट देकर विधायक बनाया था आगे भी आप सब अधिक से अधिक वोट देकर मुझे पुनः विधायक चुनेंगे ऐसी मैं आप सब से निवेदन करती हूं क्योंकि हमने काम किया है कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है चुनाव के पहले हम सबको लोगों का नारा था किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ जिसे सरकार बनने के बाद ही हमने पूरा किया और 3 साल में सारंगढ़ जिला निर्माण हो गया जिसमें आप सबको नजदीक में कलेक्टर एसपी से तुरंत काम हो रहे हैं साथ ही अभी महिला महाविद्यालय और 200 बिस्तर अस्पताल की भी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने दी है आप सबको देखना और समझना है कि कौन सी सरकार कौन से विधायक आप लोगों के बीच हमेशा रहती हैं और काम करती है आप सब का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है और आप सब है तो मुझे भी भरोसा है कि मैं पुनः भारी मतों से विजयी होंगी।