लोग जगह जगह कर रहे स्वागत …

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद चुनावी मैदान में चुनाव का असर दिखना शुरू हो गया है ।
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा के गांवों में कांग्रेस प्रत्यासी श्रीमती उत्तरी जांगड़े गांव गांव पहुंचकर अपने पक्ष में वोट मांग रही है वही उनका जगह जगह स्वागत किया जा रहा है । कांग्रेस प्रत्यासी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के साथ उनके पति गनपत जांगड़े कंधे से कंधा मिलाकर गांव गांव पहुंच रहे है

उनकी युगल जोड़ी गांव में पहुंचकर कांग्रेस सरकार की विकास कार्यों को लेकर अपनी पक्ष में वोट मांग रहे है वही कांग्रेस के युवा नेता और वरिष्ठ नेता भी चुनाव मैदान में प्रचार के लिए निकल पड़े हैं श्रीमती उत्तरी जांगड़े और गनपत जांगड़े अलग अलग गांव में पहुंचकर वोट मांग रहे हैं और लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं ।

नवरात्रि पर्व पर गांव गांव में पहुंचकर दुर्गा पंडालों में जाकर आम लोगों से मिलते हुए आशीर्वाद ले रहे है कोसीर अंचल के गांव भद्रा , सिंघनपूर , पासिद, मल्दा,दहिदा में गनपत जांगड़े ने पहुंचकर लोगों का आशीर्वाद लिया वही श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ आस पास के गांव भकर्रा,
चंदली ,ठेंगाकोट, भकुर्रा , भड़ीसार, पठारीपाली गांव पहुंची हुई थी और आम लोगों से आशीर्वाद लेते हुए अपने पक्ष में वोट मांगे साथ मे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू,श्रीमती जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मालाकार,मंजू लता आनन्द राकेश पटेल कोसाध्यक्ष, डोकरी राम बरिहा,जिला पंचायत सदस्य वैजंती लहरे, नरेश चौहान जनपद पंचायत सदस्य ,दाता राम जायसवाल,मुरारी चन्द्रा,फागुलाल बरिहा दिलीप चौहान, तिलक राम नायक,महेंद्र चौहान,धनुर्धर पटेल,शुभम वाजपेयी, समीप अनंत, प्रकाश साहू,खगेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु चन्द्रा,नंदु लहरे, पूर्व जनपद सदस्य छेदु राम साहू ,अशोक वर्मा,विनोद मल्होत्रा,दादू लाल साहू,अभिषेक शर्मा ,राजेश भारद्वाज, राजेश रात्रे,गौरी चन्द्रा ,योगेश मनहर,विक्कू मालाकार,शयाम पटेल,धीरू चन्द्रा,जितेंद चन्द्रा,भुवन महिलाने,फूलकुमार विश्वकर्मा,मनोज सुमन,सचिन निराला,सहित समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

