सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ भारत माता चौक मे कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया इसी दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए, मौके पर हड़कंप मच गया यह घटना भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन के आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई

आग अचानक भड़कने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। घायल जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेय को तत्काल उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया गया, वही शुभम बाजपेय का चेहरा व कान, हाथ गभीर रूप से जला हुआ है
