• Wed. Apr 22nd, 2026

प्रदेश में भाजपा गांडा जाति के साथ लगातार अन्याय कर रही है…. बाघे

Samip Anant

BySamip Anant

Dec 17, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के विस्तार करते हुए सूची जारी किया है।जारी होते ही राजनीति गलियारों में हलचल मच हुआ है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति अंतर्गत 44 जातियां शामिल हैं। जिसमे एक बड़ी संख्या के रूप में गांडा जाति 40 प्रतिशत निवासरत है। भाजपा को आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार गांडा जाति के साथ अन्याय हो रही है। भाजपा गांडा जाति के साथ हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है। प्रदेश में 16 दिसबंर को अनुसूचित जाति मोर्चा की सूची जारी किया गया है जिसमे गांडा जाति को मोर्चा से दरकिनार किया जाना यह जानबूझकर एक बड़ी साजिश है। और समाज के चंद लोगो को अमलीजामा पहनाने की काम किया है। अनुसूचित जाति में 44 जातियां है और प्रदेश 40 प्रतिशत गांडा जाति के लोग हैं। तब संगठन में भी संख्या के अनुसार महत्व देना चाहिए। प्रदेश में भाजपा 43 जाति को दरकिनार करते हुए सिर्फ एक जाति पर मेहरबान समझ के परे है। छत्तीसगढ़ शासन में भाजपा के अनुसूचित जाति में सिर्फ चार विधायक उसमे दो मंत्री , अनुसूचित जाति प्राधिकरण ,अनुसूचित जाति मोर्चा में भी एक ही जाति का दबदबा अन्य 43 जातियों को सत्ता संगठन से कोशो दूर रखना भाजपा की छलावा है। बाघे ने भाजपा को गांडा जाति के विरोधी बताते हुए कहा कि चुनाव आते ही भाजपा गिरगिट की तरह रंग बदल देती है। और सबका साथ सबका विकास बताकर वोट लेने की काम करती है।