सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवी सतीश यादव कमल सिदार सागर ने आज दमदरहा गाँव में आर्थिक दृष्टि से कमजोर आदिवासी परिवार के बच्चों को स्वेटर कॉपी पुस्तक स्टेशनरी सामान एवं चॉकलेट देकर बाल दिवस उनके साथ मनाया.इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी सतीश यादव मौजूद थे। आदिवासी समाज के अध्यक्ष कमल सिदार ने कहा कि आज के महंगाई के दौर में गरीब बच्चों के प्रति सहयोग की भावना रखना बहुत ही कम लोगों में मिलती है।

उन्होंने श्री सतीश यादव के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर बच्चों को पाठ्य सामग्री के अलावा खाने-पीने की वस्तुओं का वितरण.
समाजसेवी सतीश यादव एवं उनके साथियों को बच्चे अपने बीच पाकर बहुत ही खुश हुए समाज सेवा सतीश यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें चॉकलेट एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया
14 नवंबर, को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके विकास एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना है।
