सारंगढ़ :- शारदीय नवरात्र यानी शक्ति की आराधना के दिन शक्ति की उपासना करने के कई विधान हैं। इन नव रात्रों में जगह-जगह सप्त शती के पाठ हो रहे हैं तो कहीं नियमित हवन कार्यक्रम । नगर की काली माता पर समाजसेवी यादव ने कन्या भोज कराकर शक्ति की आराधना में रमे हुए हैं । 5 वर्षों से 9 दिनों तक कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे मे समाजसेवी सतीश यादव , सागर साहू , शिवम , रितेश महाजन संग नगर के अन्य लोगों द्वारा विशेष सहयोग किया जाता है। आयोजन में 100 कन्याओं का पूजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश । कन्याओं का पैर धोकर कन्याओं को समाजसेवी सतीश यादव ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भोजन कराया , नवरात्र के पावन अवसर पर इस प्रकार का आयोजन कन्या शक्ति को सम्मानित करने का एक प्रयास है। समिति का यह प्रयास सारंगढ़ के समाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करने का एक हिस्सा है, कन्या पूजन के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट किया।
