सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आज बिलाईगढ़ में आदिवासी दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष जी ने इस अवसर पर सभी आदिवासी भाई-बहनों को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने आदिवासी नायकों को स्मरण करते हुए पूजन-अर्चन किया और उनके योगदान को नमन किया। आयोजन में विभिन्न नृत्य-समूहों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। जिला पंचायत अध्यक्ष जी ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।

अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय जी ने कहा –
“आदिवासी समाज हमारे देश और राज्य की प्रमुख धरोहर है। उनकी संस्कृति, परंपराएँ और जीवनशैली भारत की असली पहचान हैं। आदिवासी समाज ने हमेशा राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।” इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय भूषण पांडेय जी, बिलाईगढ़ राज के राजा साहब श्री ओंकारेश्वर शरण सिंह जी, श्री दामोदर दुबे जी नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति श्री युवराज शरण सिंह जी, भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता श्री वेदराम जांगड़े जी, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री दुर्गेश केशरवानी जी, श्री सुनील शर्मा जी, श्री नीलेश दुबे जी, श्री दिनेश चंद्रा जी, आदिवासी समाज के प्रमुख पदाधिकारी, गणमान्य नेता और कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

