सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ जिला चिकित्सलाय सारंगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना नहीं होने के कारण मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु दुरस्थ स्वास्थ्य केन्द्रों में जाना पड़ रहा है। इससे न केवल ग्रामीणजनों को समय और धन की हानी होती है बल्कि गंभीर स्वास्थ्य मामलों में देरी होने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है इसी कारण जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ निश्चेतना रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ मेडिसीन विशेषज्ञ बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना करने तथा जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने से गरीज एवं परिजनो को ब्लड से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय करने की दृष्टि से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में नवीन ब्लड बैंक स्थापना की नितांत आवश्यकता है। नवीन ब्लड बैंक की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की मांग का पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव अमित कटारिया को सौंपा है।
