सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बरमकेला क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी डोलमणि नायक जी के दशगात्र कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जी पहुचे व उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

आगे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे जी कहा कि स्व. श्री डोलामणि नायक जी का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, समाज हमेशा उनकी स्मृतियों से प्रेरणा लेता रहेगा। व समाज के लिए उनके किये गये महत्वपूर्ण योगदान सदा याद रखा जायेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, परिजन एवं समाज के लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

