• Sun. Apr 19th, 2026

कांग्रेस सहप्रभारी जरिता लैतफलांग व अमरजीत चावला ने किसान, जवान संविधान कार्यक्रम की सारंगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता का लिये बैठक

Samip Anant

BySamip Anant

Jul 2, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विश्रामगृह में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी जारिता लैतफलांग एवं कार्यक्रम के सारंगढ़ प्रभारी अमरजीत चावला ने किसान जवान संविधान कार्यक्रम को लेकर रायपुर में आयोजित जनसभा में पधार रहे राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आगमन पर वृहद तैयारीयो को लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी।


राजधानी में 7 जुलाई को होने वाली किसान, जवान , संविधान सभा की तैयारी को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से लगभग 2000 कांग्रेसी 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में होने वाली किसान , जवान, संविधान सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे । जो पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगी। सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री के वेणु गोपाल संबोधित करेंगे। जरिता फलांग ने कहां कि -प्रदेश में युक्ति युक्त करण के नाम पर स्कूलों को बंद किया जा रहा है छत्तीसगढ़ में पाठशाला कम और मधुशाला अधिक खुल रहे हैं। किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है लोग डीएपी और यूरिया खाद के लिए भटक रहे हैं। सरकारी रेट से चार  गुना अधिक में डीएपी खाद खरीदने के लिए किसान मजबूर है । भाजपा की कथनी और करनी दोनों में जमीन आसमान का अंतर है उन्होंने कहा था कि किसानों को दोहरा लाभ पहुंचाएंगे और यहां किसानों को लाभ पहुंचाने के बजाय उनका खुल कर शोषण किया जा रहा है। मंत्रि पुत्र किसानों को अपनी गाड़ी के टायर में रौंद रहा है। बेरोजगार जवानों के साथ प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर छलावा किया जा रहा है । संविधान की मूल आत्मा को चोट पहुंचाते हुए धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है । जिसके रक्षा के लिए जनजागरण के लिए सभा 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित हो रही है । जिसमें हमारे नेता खड़गे का आगमन हो रहा है । कार्यक्रम के सारंगढ़ प्रभारी प्रखर वक्ता अमरजीत चावला ने कहा कि जंगलों और पेड़ों की कटाई हो रही है गरीबों के आशियाने उजड़े जा रहे हैं पत्रकारों पर हमला हो रहा है। भाजपा सरकार के अत्याचार के विरोध में हम सबको आगे आना है।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला के प्रभारी आलोक चंद्राकर, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,पूर्व विधायक श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, सरिता मल्होत्रा प्रदेश सचिव,  सूरज तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि, घनश्याम मनहर प्रदेश प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, रामनाथ सिदार नपा उपाध्यक्ष, संजय दुबे, गोल्डी नायक गोपाल बाघे प्रवक्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण पुरुषोत्तम साहू, पवन अग्रवाल, ताराचंद पटेल, पंकज चंद्र, विष्णु चंद्र, संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला अध्यक्ष गण शुभम बाजपेई, अभिषेक शर्मा, डॉ दिलीप अन्नत, दया साहू, पुष्पराज सिंह बरिहा, शाहजहां खान, अनिका विनोद भारद्वाज पूर्व जिला पंचायत सदस्य, लता जाटवर, रविंद्र नंदे, राधे जायसवाल, किशोर पटेल, तिलक नायक,  महेश नायक, लाल बहादुर चंद्र, रोहित महिलाने, मुकेश साहू, राजकमल अग्रवाल, मो वसीम, प्रकाश तिवारी, रमेश खूंटे, चारू, राजेंद्र वारे, अंकित पटेल, सागर दीवान, हेमंत चंद्रा के अलावा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।