• Sun. Apr 19th, 2026

चौहान समाज ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान।

Samip Anant

BySamip Anant

Apr 2, 2025
Share this

सारंगढ़ :- सारंगढ़ जिले के ब्लॉक बरमकेला में चौहान समाज ने ब्लॉक के बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान एवं सामाजिक 9 सरपंच, 3 जनपद सदस्य और 144 पंचो का सम्मानित किया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सराईपाली विधायक चतुरीनंद, सारंगढ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एवं बिषिकेशन चौहान के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अतिथियो द्वारा समाज के सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतुरीनंद ने समाज को संबंधित करते हुए कहा कि जिसमे मुख्य अतिथि चातुरी नन्द विधायक सराईपाली, विशिष्ट अतिथि उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ उपस्तिथ रही सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने चौहान समाज से प्रेरित होकर चौहान समाज बरमकेला के लिए भवन निर्माण हेतु 5 लाख राशि देने घोषणा किया वहीं सराईपाली विधायक चतुरी नन्द ने उद्बोधन मे कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के बताए रास्ते मे हमारे समाज चल रहे हैं आज उसी का नतीजा है

जिससे हमारे नारी शक्तियों को सम्मान मिल रहा है, बाबा साहेब का देन है कि आज हमारे समाज के नारी कोई पंच है तो कोई सरपंच तो जनपद सदस्य तो कोई जनपद अध्यक्ष और विधायक तक सफऱ किए हैं जिससे चातुरी नन्द के उदबोधन से पुरे चौहान समाज गद गद हो उठे, इस अवसर पर मुख्य रूप से बिषिकेशन चौहान ब्लॉक अध्यक्ष,कमल चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान सलाहकार, गोपाल बाघे जिला कार्यकारी अध्यक्ष, संकीर्तन नन्द ब्लॉक सचिव, धर्मेन्द्र चौहान, देवराज दीपक पत्रकार, किशोर नन्द, गोवर्धन चौहान सभी कि सराहनीय भूमिका रही।

*इनको सम्मान किया गया -*

डॉ विद्या किशोर चौहान जनपद अध्यक्ष बरमकेला, पूजा संतोष चौहान जनपद सदस्य, हेमकुंवर पुनीत चौहान जनपद सदस्य, गणेशी चौहान जनपद सदस्य, राजेश चौहान पार्षद, जशोबन्ति कमल चौहान पार्षद, 9 सरपंच, 144 पंच हुए सम्मानित