• Thu. Apr 23rd, 2026

सारंगढ़ विधायक ने अरुण मालाकार को जनपद में बनाया अपना प्रतिनिधि

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 18, 2025
Share this

सारंगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार को सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने जनपद पंचायत सारंगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक की अनुपस्थिति में वे बतौर प्रतिनिधि जनपद संबंधी कार्यों को लेकर चर्चा परी चर्चा कर सकेंगे साथ ही वर्तमान में हुए जनपद पंचायत के चुनाव में नई कार्यकारिणी के साथ विकास की गति में अपना अनुभव व सहयोग प्रदान करेंगे। अरुण मालाकार की नियुक्ति को जनपद सदस्यों के बीच एकरूपता लाने और समान रूप से जन हित की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर भी देखा जा रहा है कहीं ना कहीं जानकारों का मानना है कि अरुण मालाकार की नियुक्ति से जनपद बॉडी के साथ-साथ प्रशासन को भी उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।