• Wed. Apr 22nd, 2026

ग्राम पंचायत हट्टापाली के अनिता पिताम्बर चौहान बने निर्विरोध उपसरपंच

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Mar 12, 2025
Share this

सारंगढ जिले के बरमकेला जनपद अंतर्गत के ग्राम पंचायत हट्टापाली में उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में पंच अनिता पीताम्बर चौहान को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। पंचायत के कुल 14 पंचों और सरपंच श्रीमती हीरा पवित्र कुमार बरिहा ने एकमत होकर उनका समर्थन किया, जिससे उनकी जीत तय हो गई।अनिता पीताम्बर चौहान को निर्विरोध चुने जाने के बाद ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल देखा गया।

ग्राम पंचायत हट्टापाली के युवा और ऊर्जावान पंच अनिता पीताम्बर चौहान को निर्विरोध उपसरपंच चुने जाने पर समर्थकों और ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी।

श्रीमती अनिता पीताम्बर चौहान ने उपसरपंच बनने के बाद अपने सभी ग्रामीणों, सरपंच और पंचों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हट्टापाली के विकास के लिए वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। ग्रामीणों के विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे और पंचायत के हर फैसले में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

ग्राम पंचायत हट्टापाली में सरपंच हीरा पवित्र कुमार बरिहा एवं उपसरपंच अनिता पिताम्बर चौहान को चुने जाने के पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने इसे विकास की नई दिशा की शुरुआत बताया…..