• Sun. Apr 19th, 2026

स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के संबंध में डीईओ ने जारी किए निर्देश

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Jul 15, 2023
Share this

बिलासपुर, 15 जुलाई 2023/ स्कूली बच्चों के सुरक्षित तरीके से आने जाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी बीईओ और प्राचार्यों के लिये निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में जिले के सभी संस्था में जो बच्चे अध्ययनरत हैं, वे सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीक़े से स्कूल जाए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। इस संबंध में सभी बच्चों और पालकों को जागरूक करने और वाहन चालकों को भी सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करता है तो तत्काल इसकी सूचना परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को देने और इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी प्रकार से निर्देश की अवहेलना के कारण दुर्घटना होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे |इसी परिप्रेक्ष्य में आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मंगला में यातायात पुलिस , जिला रोड सेफ्टी सेल द्वारा बच्चों को सुरक्षित यातायात के संबंध में समझाइश दी गई। यातायात पुलिस के प्रभारी श्री उमाशंकर पांडे ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी बच्चों को दी।