सारंगढ- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब निर्वाचित हुए सरपंचों को प्रभार मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को सारंगढ-बिलाईगढ़ क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह के साथ सरपंचों ने अपना-अपना प्रभार संभाल लिया।

ग्राम पंचायत जैतपुर में पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच खेमचंद संजय एवं सभी पंचो को सचिव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह के बाद सरपंच सचिव एवं पंचो ने कहा कि वह पंचायत के हर क्षेत्र का विकास करेंगी । सभी की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इसी के साथ ही प्रत्येक हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इस मौके पर गांव के सरपंच खेमचंद संजय, एवं पंचगण राजकुमारी पिरित मांझी,मनबोध,सुमित्रा राधेश्याम,गीतांजलि भजनलाल टण्डन,अशोक, सावित्री बाई हृदय,रुकमणी महेश राम चौहान,राजू बर्मन, रेशमा पवन बंजारे,मोंगरा देवलाल सोनवानी,ममता करन सोनवानी,उषा बाई पुनिराम,परसराम बंजारे,खगेशराम नीलकमल,अलीशा गोरेलाल संजय,लहरू रात्रे के साथ साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

