• Sat. Apr 18th, 2026

बरमकेला में अजाक्स ने रैली निकालकर मनाया संविधान दिवस।

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 27, 2024
Share this

बरमकेला :- बरमकेला अजाक्स द्वारा संविधान दिवस पर बरमकेला इंदिरा चौक से सुभाष चौक तक भव्य संविधान रैली निकाला गया।संविधान दिवस के आयोजन कार्यक्रम में शिक्षक राजेन्द्र चौहान ने संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलायी अजाक्स संघ के ब्लाक अध्यक्ष तेजराम सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान में वर्णित बातो को आत्मसात करना चाहिए।संविधान की प्रस्तावना,संविधान के उद्देश्यों को निर्धारित करती है।यह संविधान के स्रोत का उल्लेख करती है,जहां से संविधान को शक्ति मिलती है।यह न्याय,स्वतंत्रता और समानता को सुरक्षित करने के लिए देश की प्रतिबद्धता की घोषणा करती है।यह संविधान के उन क्षेत्रों का उल्लेख करती है,जिन पर संविधान लागू होगा।इसमें संविधान निर्माताओं की सोच का उल्लेख होता है।यह संविधान के आधारभूत दर्शन और मूल्यों का उल्लेख करती है।इसमें उन मुख्य उद्देश्यों का वर्णन होता है,जिन्हें संविधान प्राप्त करना चाहता है।यह संविधान को दिशा और उद्देश्य देती है।विजय हिरवानी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की सफल संचालन सुभाष चौहान ने किया।एवं विजय भारती द्वारा संविधान रैली को शांति पूर्वक सफल बनाये इस अवसर पर जयलाल रात्रे, पुष्पाराज सिंह बरिहा,उजागर नन्द,रामकुमार सिदार,गोपाल बाघे,रामधारी रात्रे ,तुलेस मंहत, भुवन चौहान,संकीर्तन नन्द,सुकलाल चौहान,गज्जू सिदार,मकरध्वज सिदार,के अलावा सैकड़ो अजाक्स संघ के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।