• Sun. Apr 19th, 2026

विनय साहू ने बढ़ाया कटेली का मान 12 वीं में किया टॉप

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

May 13, 2024
Share this

12th CBSE बोर्ड एग्जाम में  94.2% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किये

CBSE में 94.2% अंक हासिल कर जिले में किये टॉप- विनय साहू

विनय साहू की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही क्षेत्र के बेहतर शिक्षण संस्थान मोना मॉडर्न अंग्रेजी माध्यम स्कूल कटेली में हुई

देश के सबसे बड़े बोर्ड एग्जाम CBSE बोर्ड एग्जाम में विनय साहू ने 94.2% अंक प्राप्त कर पूरे सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले का मान बढ़ाया है।
विदित हो कि विनय साहू पिता श्री हिमांचल साहू एक छोटे से गांव कटेली के निवासी हैं।
विनय साहू बचपन से मेधावी छात्र रहा है।
विनय साहू की प्रारंभिक शिक्षा कटेली गांव के ही मोना स्कूल कटेली में हुई।
विनय साहू ने हायर सेकेंडरी की पढ़ाई मोना स्कूल सारंगढ से की है, अभी वर्तमान में मोना स्कूल सारंगढ में अध्ययन करते हुए उन्होंने ये कामयाबी हासिल की है।
विनय साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, मोना स्कूल सारंगढ के प्राचार्य रितेश केशरवानी, प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त किये मोना स्कूल कटेली के प्राचार्य लक्ष्मी साहू के सतत मार्गदर्शन ने विनय साहू को सफलता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई।
विनय साहू भविष्य में MBBS डॉक्टर बनकर समाज सेवा का काम करना चाहता है।