• Thu. Apr 23rd, 2026

शास. प्राथमिक शाला में विदाई कार्यक्रम

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Mar 13, 2024
Share this

शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा में कक्षा पाँचवीं के बच्चों को दी गई विदाई

सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ,इसमें कक्षा पाँचवीं के बच्चों को विदाई दी गई,

सर्वप्रथम बच्चों का तिलक अभिनन्दन किया गया ,बच्चों ने अपने पुराने और नए अनुभवों को जूनियर छात्रों के साथ साझा किया,विद्यार्थियों ने जो कुछ अपने शिक्षकों से सीखा

,वह भी व्यक्त किया गया,सिद्धि यादव द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया,प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने बच्चों से कहा-बच्चों!!आपकी विदाई नहीं हो रही है,बल्कि आप अपने कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं,सभी विद्यार्थी आगे बढ़ें,स्कूल ,शिक्षक एवम देश का नाम रोशन करें, चन्द्रकांति स्वर्णकार एवम रेखा यादव ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए नए कक्षा की शुभकामनाएं दीं,


प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने कहा-आप हमसे दूर नहीं जा रहे हैं,आप अपने को निखारें,आपके शिक्षक सदैव आपको उपलब्ध रहेंगे,आप जीवन के पथ पर अग्रसर हों,देश और समाज की सेवा करें,हम सभी का नाम रोशन करें ।इस अवसर पर सक्रिय एवम ऊर्जावान प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता का प्रदर्शन करते हुए कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपयोग हेतु ज्यामितीय कंपास बॉक्स एवम घरेलू उपयोग हेतु स्टील टिफ़िन बॉक्स उपहार स्वरूप दिया ।

प्रियंका गोस्वामी द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लेखनीय शैक्षणिक सामग्री हेतु क़लम उपहार स्वरूप दिया और बताया कि क़लम की शक्ति अपराजेय है ,क़लम की शक्ति से रचनात्मक बनें,प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी स्वयं महिला शिक्षिका होने के नाते विद्यार्थियों से सम्पूर्ण आत्मीयता एवम गहरी संवेदनशीलता से जुड़ी रहतीं हैं,एवम विद्यार्थियों के हृदय में सदैव विशेष स्थान रखतीं हैं,

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की नित नूतन शैक्षणिक योजनाओं का अपने विद्यालय में पूरी निष्ठा से सतत आयोजन एवम क्रियान्वयन क़रतीं रहतीं हैं ,इसी कड़ी में चन्द्रकांति स्वर्णकार द्वारा पॉलीथिन कंपास एवम रेखा यादव द्वारा स्केल , कटर भेंट किया गया । विद्यार्थियों को मोटिवेशनल ग्रीटिंग्स कार्ड दिया गया,इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगतराम माली उपस्थित रहे, कक्षा पाँचवीं से मुस्कान सिदार,टिकेश्वरी संवरा,सिद्धि यादव,नन्दनी बरेठ,मानवी देवांगन, धारा सिदार, समीर बसोड़ ,रिषभ माली,उदय मालाकार,हिमेश निषाद को कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गई , स्वल्पाहार में बच्चों का मुँह मीठा कराया गया एवम भावी जीवन की शुभकामनाएं दी गईं ।