• Thu. Apr 23rd, 2026

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जनदर्शन में जिले के आमजनों की समस्याओं को सुना

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 11, 2024
Share this

प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आज जनचौपाल के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री साहू ने राशन कार्ड संबंधी आवेदनों पर खाद्य विभाग के अधिकारी को सूचित कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आदिवासी विभाग से जुड़ी समस्या पर संबंधित अधिकारी को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् कलेक्टर ने हितग्राहियों की फरियाद को ध्यान से सुनते हुए विस्तार से कारण पूछा एवं कार्यवाही के आश्वासन दिए। आज के जनचौपाल में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अवैध निर्माण, राशन कार्ड, संपत्ति बंटवारा, वृध्द पेंशन, नकल‌ संबंधी समस्या, शौचालय निर्माण, मुआवजा की राशि दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।