• Thu. Apr 23rd, 2026

अंगना म शिक्षा 3.0 माह फरवरी शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा में सम्पन्न

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Feb 29, 2024
Share this


सक्रिय एवम ऊर्जावान प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व एवम निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न

सारंगढ- जिले के हमेशा चर्चा में रहने वाला विद्यालय व प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी द्वारा अपने स्कूल बुटीपारा में हमेशा शिक्षा के साथ साथ सदैव नित नए आयाम विद्यार्थियों के प्रति सजगता रहती है, इसी तारम्य में दिनांक 29/02/2024 दिन गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला बुटीपारा में अंगना म शिक्षा 3.0 माह फरवरी का कार्यक्रम आयोजन किया गया यह आयोजन सक्रिय एवम ऊर्जावान प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कुशल नेतृत्व एवम निर्देशन में हुआ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसंती सिदार विद्यार्थी दुर्गेश सिदार की माता रहीं, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवम समिति के सदस्यों एवं गाँव से आये हुए सभी माताओं ,बहनों का पुष्प गुच्छ एवम तिलक लगाकर शालेय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया,”अंगना म शिक्षा (3.0) “कार्यक्रम माह फरवरी भाषायी कौशल के अंतर्गत विषय ” कुर्सी दौड़ और बातें “के तहत माताओं का उन्मुखीकरण किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया इस खेल का उद्देश्य बच्चों में खेल-खेल के माध्यम से मौखिक अभिव्यक्ति को निखारना व वस्तुओं को अपने नजरिये से देखना व उसके गुणों को समझना ,वर्णन कर पाना निहित है,गणितीय गतिविधि के अंतर्गत आवाजों की गिनती, जिसमें डमरू ,बाँसुरी और गिन्नी की आवाज को सुनकर गिनकर बताना,आदि गतिविधि करायी गई जिसका उद्देश्य माताओं की विद्यालय में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है गिनती जोड़ की अवधारणा को समझना आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम पश्चात् उपस्थित मुख्य अतिथि बसंती प्रजापति ने माताओं को उत्साहित करने हेतु उद्बोधन किया, एवं शाला में पदस्थ प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने उद्‌बोधन स्वरूप विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता एवं माताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता की क्या भूमिका है प्रियंका गोस्वामी कहतीं हैं,कि स्मार्ट माता जो घरेलू परिवेश में भी रहकर बच्चों को सिखा सकें,जरूर भारत का इतिहास रचेंगी , शालेय परिवार द्वारा स्वल्पाहार का आयोजन किया गया ।
तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रेखा यादव द्वारा कुर्सी दौड़ कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया,जिसमें विजेता प्रथम स्थान में जगबाई प्रजापति, द्वितीय स्थान पर मालती सिदार रहीं, तत्पश्चात् प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में जगबाई प्रजापति ,मथुरा मुंडा,मालती सिदार,बसंती सिदार,कुमारी कुम्हार,उर्मिला प्रजापति,गनेशी कुम्हार,सुरवती नागवंशी,रीना देवांगन,दुर्गा सिदार,फूल बाई देवांगन,सुकमत देवांगन उपस्थित रहीं ।