सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बरमकेला मे भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है जिसमे कटंगपाली निवासी देवानंद चौहान भी अपना csp ग्राहक सेवा केंद्र सुचारु रूप से चला रहा था जिसको लेकर बरमकेला मे चलाने कि बात को लेकर विभाग ने आईडी को इनएक्टिव कर दिया है जिसको लेकर स्टेट बैंक बरमकेला मे शिकायत दर्ज कर दिया है

परन्तु अभी तक निराकरण नहीं होना कई सवाल खडे हो रहे हैं ऐसे मे आवेदक देवानंद चौहान ने कहा कि अगर लोकेशन बाध्यता है तो मै सही लोकेशन मे कार्य करूंगा लेकिन बरमकेला मे और भी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक बिना लोकेशन के बरमकेला मे डेरा जमा रखे हैं जिसको बैंक प्रबंधन कार्यवाही नहीं कर रहा है, मुझ पर कार्यवाही किया है जो कि नियम विरुद्ध है अगर कार्यवाही करना है तो सभी संचालक जो लोकेशन के विरुद्ध हैं उनपर भी कार्यवाही किया जाय उनको अपने लोकेशन मे भेजा जाय या तो मेरा आईडी चालू किया जाय जिससे मै अपना csp सेंटर सुचारु रूप से चला सकु
