• Fri. Apr 24th, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में मातृ पितृ दिवस बसन्त पंचमी व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Feb 16, 2024
Share this

सरस्वती शिशु मंदिर बम्हनपुरी में मातृ पितृ दिवस एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन रखा

गया,जिसमें विद्यालय परिवार के बच्चों द्वारा अतिथियों का स्वागत पूजन इत्यादि किया गया छात्र छात्राओं द्वारा अपने माता पिता की पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी तथा साथ ही विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  ग्राम पंचयात बम्हनपुरी के सरपंच श्रीमती धनेश्वरी साहू जी एवं समस्त पंच गण गणमान्य नागरिक विद्यालय परिवार के भैया बहन संस्था प्रमुख लालजीत बंजारे तथा समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने ग्रामीण अंचल में संचालित संस्था सरस्वती शिशु की सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाए