• Tue. Apr 28th, 2026

आखिरकार पिंकी आत्म हत्या कांड में उनके ससुराल पक्ष पहुंचे जेल …

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 11, 2024
Share this


वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- कोसीर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिलियारी में 05 फरवरी को देर रात नव विवाहित 19 वर्षीय श्रीमती पिंकी साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी । कोसीर पुलिस ने नायब तहसीलदार दंडाधिकारी श्रीमती रूपाली मेश्राम की उपस्थिति में घटना की जांच करते हुए विवेचना में लिया था । पिंकी के माइके पक्ष ने अपने बेटी की आत्म हत्या को लेकर सवाल उठाए थे की उनकी बेटी के साथ मारपीट के साथ प्रताड़ित कर हत्या किया गया है उन्हें प्रताड़ित करते थे । कोसीर पुलिस ने जांच के दौरान देर रात 06 फरवरी को पिंकी के पति कृष्ण कन्हैया ,ससुर उदेराम सास श्रीमती रामेश्वरी साहू , जेष्ठ गणेश साहू और पिंकी के नन्द चंद्रिका पर भारतीय दंड सहिता के धारा 304 बी,34 का मामला दर्ज कर लिया था । जांच के के दौरान अपराध घटित पाया गया था ।
पूरी जांच के दौरान घटना कारित पाए जाने पर कोसीर पुलिस ने आज दोपहर पिंकी के आत्म हत्या मामले में उनके पति और सास ,ससुर ,जेठ और ननद को जेल दाखिल किया गया ।
क्या है पूरा मामला 19 साल की थी पिंकी वह अपने ही गांव के कृष्ण कन्हैया से प्रेम कर बैठी है और फिर दोनों विवाह कर लेते हैं सिर्फ अपने पति के साथ 9 माह गुजारने के बाद आत्महत्या कर लेती है उनके आत्म हत्या से पिंकी के परिवार में उथल-पुथल मंच जाती है ।इस दौरान वह अपने ससुराल से प्रताड़ित होती है और वह हार जाती है अंत में वह अपने पति की अनुपस्थिति में घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लेती है । पिंकी आत्म हत्या मामले में आखिरकार उनके ससुराल पक्ष जेल दाखिल हुए पूरे जांच में कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर और सहयोगियों की विवेचना से पिंकी को न्याय मिली ।