• Sat. Apr 18th, 2026

छत्तीसगढ़ – डॉ खुशबू के MBBS की डिग्री से वर्षा कर रही थी चिकित्सक की नौकरी , हुई गिरफ्तार

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Jul 22, 2023
Share this

अंबिकापुर 22 जुलाई 2023 – सरगुजा पुलिस ने एक फर्जी MBBS महिला चिकित्सक का पर्दाफाश किया है। वर्षा वानखेड़े नामक युवती , डा खुशबू साहू के MBBS प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर अंबिकापुर के होलीक्रास हास्पिटल में MBBS चिकित्सक की नौकरी कर रही थी। मामला सामने आने के बाद अब वह खुद को BAMS चिकित्सक बता रही है लेकिन उसके इस दावे पर भी पुलिस को संदेह है। कथित चिकित्सक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक लखनपुर निवासी डॉ खुशबू साहू पति अंकुर गुप्ता वर्तमान मे लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर पदस्थ हैं। मार्च 2021 में वह रायपुर के MMI हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर ज्वाइन करने अपने सम्पूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज MBBS के प्रमाण पत्र के साथ गई थी। 

वहीं से उसके सारे दस्तावेज चोरी हो गए थे घटना की रिपोर्ट थाना टिकरापारा रायपुर में दर्ज कराई गई थी CCTV  कैमरों की जांच में चेहरा बांधे एक महिला दस्तावेज लेकर जाते भी दिखी थी लेकिन उसकी पहचान  नहीं हो सकी थी। इसी बीच डॉ खुशबू साहू को जानकारी मिली कि उनके नाम के शैक्षणिक दस्तावेज से एक युवती अंबिकापुर के होलीक्रास अस्पताल में नौकरी कर रही है।