• Wed. Apr 22nd, 2026

जनपद कार्यालय बरमकेला मे गन्दगी का आलम, जिम्मेदार मौन फ़ैल सकती है संक्रमण

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Jan 2, 2024
Share this

सारंगढ़ / जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय के शौचालय मे गन्दगी का आलम पसरा हुआ है, लोग गन्दगी भरे शौचालय का मजबूरी मे उपयोग कर रहे हैं, इस गन्दगी से फ़ैल सकती है बड़ी संक्रमण एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वछता अभियान चलाने कि कवायद शुरू किया जा रहा है तो दूसरी तरफ बरमकेला जनपद मे जिम्मेदार अधिकारियो के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कि धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ना तो यहाँ के शौचालय स्वच्छ है ना ही सभाकक्ष,

सभा कक्ष मे नास्ता प्लेट जो है बिखरा पड़ा हुआ है, आपको दीवाल मे जगह जगह पान के छेपक आसानी से नजर आ जाएंगे जिससे साफ तौर पर देखा जा सकता है ये

मुख्यकार्यपालन अधिकारी कि लापरवाही से हो रहा है जिससे आमजन को भुगतना पड़ रहा है, लाखो रुपए कि साफ सफाई करने का व्यय किया जाता है पर साफ सफाई कागजो तक सिमित है जनपद कार्यलय मे गन्दगी का अंबार है जनपद कार्यालय इन दिनों गन्दगी से आंसू बहाते नजर आ रहा है