• Sat. Mar 7th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने शासकीय विद्यालय हरदी में दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात

Samip Anant

BySamip Anant

Jan 30, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता का केंद्र बना। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच अतिथियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय उपस्थित रहे, जबकि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि वार्षिक उत्सव केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा, “किताबी ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का संचार होता है। हर शासकीय विद्यालय में ऐसे आयोजन नियमित होने चाहिए ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके।”कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता से अतिथियों को अवगत कराया।

बुनियादी सुविधाओं के लिए पहल,जल्द बनेगा अतिरिक्त कक्ष- इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री पांडेय ने आश्वासन दिया कि आगामी बजट में विद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण को प्राथमिकता से शामिल कराया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का मजबूत होना अनिवार्य है।