• Sat. Mar 7th, 2026

जिलाशिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने 23 शिक्षकों को काटा नोटिस

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 27, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – इस नोटिस से साफ जाहिर होता है कि शिक्षकों की लापरवाही में हद पार कर दी है अमूमन आपने देखा या सुना होगा कि दो चार शिक्षकों पर लापरवाही करने से नोटिस जारी होता है लेकिन एक साथ 23 शिक्षकों को नोटिस जिसमें एक ही स्कूल के 21 और एक अन्य स्कूल के 2 शिक्षकों शामिल है जो चौंकाने वाला मामला है चलिए आपको बताते है कि आखिर कौन कौन है और कहा का स्कूल है आपको बता दे कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा स्तर गुजरे कुछ वर्षों से खराब चल रहा है

जिसको गंभीर रूप से कलेक्टर ने चिंता जताते हुए मैदानी स्तर पर उतर कर सुधार लाने का कई प्रयास कर रहे जिसमें कलेक्टर ने साफ तौर पर जिले के तमाम आलाधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं जिसमें कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशन पर ही जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया का ताबड़तोड़ शाला निरीक्षण किया गया जिसमें एक ही स्कूल शासकीय कन्या उ मा वि भटगांव से 21 शिक्षको की घोर लापरवाही देखने को मिला और वहीं दूसरे स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल जमगहन से 2 शिक्षको को बिना सूचना या अनुमति के अनुपस्थित पाया गया था

जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ डहरिया ने स्पष्ट रूप संकेत दिया है कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। आगे भी निरन्तर शालाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। और इस कार्यवाही से यह संदेश दे रहे कि ऐसे लापरवाही शिक्षक सुधर जाए और सम्भल जाए नहीं तो इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगा फिलहाल इस तरह की लापरवाही शिक्षा व्यवस्था के लिए बहुत ही चिंता का विषय है वैसे भी जिले में शिक्षा का स्तर ठिक नही ऐसे लापरवाही में सुधार लाना अतिआवश्यक है