• Sat. Mar 7th, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय जी के करकमलों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 26, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यहां स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ मे सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा

सोनोग्राफी मशीन से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी सोनोग्राफी मशीन के स्थापना से गर्भवती महिलाओ को नजदीक मे सुविधा उपलब्ध हुई अब उन्हे दूर जाने की जरूरत नही इसे क्षेत्र मे खुशी की लहर है अब आस पास के लोगो को सोनीग्राफ़ी कराने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा तथा किसी प्रकार का कोई शुल्क नही देना पड़ेगा

इस अवसर पर विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, जिला पंचायत सदस्य श्री दिनेश लाल जांगड़े, जिला पंचायत सभापति श्री युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष सुश्री राधा राकेश, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश केशवानी, जनपद अध्यक्ष, बीएमओ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।