सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल जशपुर नगर की सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जशपुर जिले की आठों विकास खंडों के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन टीमों को चयन किया गया था जो टीम विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किए थे। स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा में पक्ष विपक्ष में संवाद कर बढ़ रही दुर्घटनाओं के लिए तर्क वितर्क प्रस्तुत किए, कार्यक्रम में यातायात सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए दो पहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट, लाइसेंस, दो सवारी, संकेतीकचिन्ह का ज्ञान, ज़ेबरा क्रॉसिंग, चौक चौराहे की बत्तियां, इत्यादि के बारे में जानकारी प्रस्तुत किए। इसी तरह चार पहिया वाहनों के लिएअनिवार्य से सीट बेल्ट, नो ड्रिंकिंग ड्राइव, हॉर्न का सही उपयोग, रात में लाइट अपर डीपर, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ओवर क्रॉसिंग तमाम यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारियां एक दूसरे को साझा करते हुए संवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पत्थलगांव की टीम कुनकुरी टीम से, फरसाबहार की टीम कांसाबेल से बगीचा की टीम मनोरा से और जशपुर की टीम दुलदुला से पक्ष विपक्ष में संवाद करते दिखे आठों टीमों द्वारा बहुत सुंदर ढंग से यातायात सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए ज्ञान भरी बातें बताई। वाद प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए आठों विकासखंड से आए हुए दल प्रभारियों को निर्णायक बनाया गया था। जिसमें पत्थलगांव विख ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विकासखंड का नाम रोशन किया।

पत्थलगांव की टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हुई चयनित। पत्थलगांव छात्र छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर अन्य विख के छात्र छात्राओं को वाद विवाद प्रतियोगिता में पछाड़ते हुए जिले में अपना परचम लहराया।
उक्त कार्यकम जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वाधान में संपादित हुआ जिसमें जिसमें परियोजना अधिकारी, सह.परियोजना अधिकारी के साथ समस्त साक्षरता के विख स्तरीय परियोजना अधिकारी के साथ साथ स्कूली बच्चे, एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।
